90s के दमदार अभिनेताओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें बॉबी देओल का नाम भी शामिल होता है। पिछले 3 दशकों से इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाले बॉबी ने अपने शानदार एक्टिंग करियर में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन उनकी एक बड़ी फिल्म ऐसी भी रही, जो पिछले 29 सालों से रिलीज के लिए तरस रही है।
इस मूवी में बॉबी देओल अपने बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल संग एक्शन अवतार में नजर आने वाले थे। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी।
29 साल पहले हुआ था एलान
बात उस दौर की है, जब बॉबी देओल अपने एक्टिंग करियर के पीक पर मौजूद थे। गुप्त के साथ-साथ और प्यार हो गया जैसी फिल्मों की सफलता के बाद इंडस्ट्री में बॉबी की डिमांड काफी बढ़ गई थी। ज्यादातर फिल्ममेकर्स उनके साथ फिल्म बनाने की होड़ में लग गए थे। इस दौरान 1997 में बॉबी देओल की फिल्म लंदन का आधिकारिक एलान हुआ था, जिसके डायरेक्टर गुरिंदर चड्ढा थे।
खबर आई थी कि इस फिल्म में बॉबी देओल अपने भाई सनी देओल संग नजर आएंगे और एक्शन से दोनों भाई बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे। लेकिन क्रिटिएव मतभेद के चलते बॉबी की लंदन उस वक्त नहीं बन पाई। इसके बाद 2000 में इस मूवी को लेकल एक फिर से सुर्खियां तेज हुईं और बताया गया कि मूवी में एक्ट्रेस के लिए करिश्मा कपूर को कास्ट किया जाएगा।
लेकिन इसके बाद दोबारा लंदन की चर्चा नहीं हुई और इस तरह से बॉबी देओल की फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। इस तरह से पिछले 29 साल से बॉबी देओल की लंदन रिलीज के लिए तरस रही है, जो अब शायद ही कभी प्रदर्शित होगी।
इस मूवी में नजर आएंगे बॉबी देओल
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल से जोरदार वापसी करने वाले बॉबी देओल आने वाले समय में स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा में नजर आएंगे। इस मूवी में वह एक बार फिर से नेगेटिव रोल प्ले करते दिखेंगे। अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ संग बॉबी की अल्फा 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।


