पूर्णिया में एक दिन में दो खूनी वारदात: भाइयों ने बड़े भाई को तलवार से मारा, बेटे ने माता-पिता की हत्या की

7.1kViews
1395 Shares

 पूर्णिया में एक ही दिन रिश्तों को शर्मसार करने वाली दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा चकला भुनाई पंचायत के वार्ड संख्या सात की है, जहां जमीन विवाद में दो छोटे भाइयों ने अपने बड़े भाई को तलवार से काटकर मार डाला।

वहीं, दूसरी घटना केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी भुतहा गांव की है, जहां एक बेटे ने अपने ही बुजुर्ग माता-पिता को मार डाला। स्वजन के अनुसार, बेटे ने मां को फांसी लगाकर और पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि खाना मांगने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *