एक समय की बात है, जब ‘सविता भाभी’ नाम की एक काल्पनिक किरदार ने एडल्ट कॉमिक बुक से तहलका मचा दिया था।
साड़ी पहनने और घरेलु काम करने वाली इस आंटी की 2000 के दशक के आखिर में भारत में एंट्री होती है। जिसके बाद इसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया और दस लाख से ज्यादा फैन बना लिए।
अब नया दौर है। इस दौर में ‘सविता भाभी का एक नया अवतार सामने आया है। नया अवतार AI आधारित है, जिसमें हाइपर-रियल स्किन, आवाज और लोकल स्लैंग शामिल है।
अब वह बात करती है और जैसा कहा जाता है, वैसा करती हैं। ये AI आधारित डिजिटल बॉट हिंग्लिश में बात करती हैं। यूजर्स को ऐसी कहानियों में बुलाती हैं जो एक चैट विंडो में खलती है.
कैसे आया आइडिया?
माया-लीला जैसी एआई पर्सनैलिटी के पीछे हैदराबाद के एक आर्किटेक्ट का हाथ है, जिसके 95,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस प्रोजेक्ट के पीछे आइडिया एक ऐसी आर्टिफिशियल पहचान बनाना था जो अपनी खुद की पोस्ट जेनरेट कर सके, दर्शकों को जोड़े और आखिरकार खुद को मार्केट कर सके।
इरोटिक कंटेंट रणनीति बनी क्योंकि यह असलियत का परीक्षण करने का तेज तरीका था। दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा यह नहीं समझ पाता कि वह AI द्वारा बनाई गई है।
कितना खतरनाक है AI इरोटिका?
एआई इरोटिका, यौन शिक्षा की कमी पूरी करने जैसा लगता है, सहमति-आधारित विकल्प देता है। ‘एसेक्सुअल या दिव्यांग लोगों के लिए, AI इरोटिका अपनी सेक्सुअलिटी को एक्सप्लोर करने का मौका देता है।
लेकिन खतरा यह है कि अगर मशीनें अनलिमिटेड क्रिएटिविटी और तुरंत एक्साइटमेंट देती हैं, तो असली पार्टनर निराश करने वाले लग सकते हैं क्योंकि वे ऐसी चीज के लेवल पर परफॉर्म नहीं कर सकते जो कभी थकता या कन्फ्यूज नहीं होता।’


