राज चौहान हत्याकांड: मुखबिरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, धारा 120बी में कार्रवाई

2.1kViews
1282 Shares

राज चौहान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रांस यमुना पुलिस ने शुक्रवार रात घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक वही है जिसने शराब पार्टी के दौरान मुखबिरी की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों को गेस्ट हाउस में पहुंचने का ग्रीन सिग्नल वॉट्सएप मैसेज के जरिए दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टेढ़ी बगिया निवासी विजय कश्यप और नंदलालपुर हाथरस रोड निवासी रोहित उर्फ फौजी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ अपराधिक षड्यंत्र रचने की धारा 120बी के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिरी करने वाले युवक की भूमिका बेहद अहम रही। उसके इशारे पर ही हमलावर गेस्ट हाउस पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

राज चौहान हत्याकांड ने शहर में सनसनी फैला दी थी। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और षड्यंत्र की कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई थी। शुक्रवार रात की कार्रवाई को केस की जांच में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *