‘सैनिक को वापस ले आइए’, सेलिना जेटली ने UAE की जेल में बंद भाई की रिहाई के लिए PM मोदी से लगाई गुहार

2.3kViews
1016 Shares

पूर्व मिस इंडिया और बालीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के लिए अपने भाई और पूर्व भारतीय सैन्य अफसर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अनाधिकृत कैद से मुक्त कराने की लड़ाई एक वास्तविकता बन गई है।

2024 की थ्रिलर ”जिगरा” की तर्ज पर वह अपने भाई को विदेश में मौत की सजा से बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा चुकी हैं और अंत में दिल्ली हाई कोर्ट से उन्हें कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। अब उन्होंने अपने भाई के लिए न्याय मांगते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी गुहार लगाई है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश से एक यूएई स्थित कानूनी फर्म को उनका प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दी गई, जिसे सेलिना जेटली ने एक लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता के रूप में वर्णित किया। उन्होंने बताया कि उनके भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली पिछले 17 महीनों से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ”मनमानी हिरासत” में हैं।

दुबई के मॉल से उठाया गया

रिटायर्ड स्पेशल फोर्सेस अधिकारी और यूएन के पूर्व शांति सैनिक को सितंबर 2024 में दुबई के एक मॉल से उठाया गया था। लगभग नौ महीनों तक उनकी स्थिति अज्ञात रही, न तो औपचारिक गिरफ्तारी का रिकार्ड था और न ही कानूनी प्रतिनिधित्व का कोई अधिकार था।

सेलिना को 29 सितंबर को इसका पता चला। रात करीब नौ बजे फोन काल आया। इस बात पर अभी भी बहुत कम स्पष्टता है कि विक्रांत को क्यों उठाया गया और वह क्यों हिरासत में हैं।

हाई कोर्ट के आदेश के जरिए महीनों बाद शिकायत चैनलों के जरिये यह पुष्टि की गई कि विक्रांत को अबूधाबी के अल वथ्बा हिरासत केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया था। खुद को ”सशस्त्र बलों के परिवार की चौथी पीढ़ी की बेटी” बताते हुए सेलिना जेटली ने कहा कि उन्होंने इस मामले को भारतीय नेतृत्व के उच्चतम स्तरों तक पहुंचाया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *