सोनभद्र में वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडि‍त’ के विरोध में दी तहरीर, एफआइआर की मांग

1526 Shares

 विवादित वेब सीरीज घूसखोर पंडित को लेकर जनपद में विरोध तेज हो गया है। रविवार को कथा वाचक अवधेश कुमार मिश्रा उर्फ मनीष दास महाराज अपने समर्थकों के साथ कोतवाली राबर्ट्सगंज पहुंचे और फिल्म के निर्देशक नीरज पांडेय, अभिनेता मनोज बाजपेई सहित फिल्म से जुड़े अन्य सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर तहरीर सौंपी।

मनीष दास महाराज ने बताया कि वह मूल रूप से जनपद जौनपुर के निवासी हैं और वर्तमान समय में तेजनगर उरमौरा, राबर्ट्सगंज में श्रीमद्भागवत कथा वाचन के लिए आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि ओटीटी चैनल व नेटफ्लिक्स पर घूसखोर पंडित फिल्म देखने के बाद वह बेहद आहत हैं। आरोप लगाया कि फिल्म में एक जाति विशेष को अपमानित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि वेब सीरीज के माध्यम से समाज में जहर घोलकर जातीय संघर्ष का बीज बोया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि आज घूसखोर पंडित जैसी फिल्म बनाई जा रही है तो आने वाले समय में दलाल क्षत्रिय, देशद्रोही यादव, भ्रष्ट बनिया जैसे आपत्तिजनक नामों से फिल्में बनने लगेंगी, जिससे सामाजिक समरसता को गंभीर नुकसान पहुंचेगा।

कहा क‍ि ऐसे कृत्यों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान पवन कुमार मिश्रा, राजीव सिंह गौतम, विनोद कुमार शुक्ला, आनंद ओझा, नवीन कुमार पांडे, आशीष कुमार पांडे, आचार्य आलोक तिवारी, अभिषेक पाठक, विनय शुक्ला, महेश शुक्ला, अरुण तिवारी, श्याम द्विवेदी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *