गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे पर बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, लीज पर जमीन देंगे किसान; टीम गठित

2.3kViews
1233 Shares

 जनपद के किसान अपने खेत में प्लेडज पार्क बनाएंगे। भूमि स्वामी किसान यहां पर उद्यमी को लीज पर औद्योगिक प्लाट देंगे। यह बिल्ड ओन आपरेटिंग माडल पर बनाया जाएगा। शासन की ओर से किसान को प्लेडज पार्क विकसित करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराएगी।

किसान को औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने में जिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित समिति सहयोग प्रदान करेगी। वहीं सिद्धार्थनगर से गुजरने वाले गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे पर इंडस्ट्रियल कारीडोर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शासन स्तर पर इसका डीपीआर तैयार हो रहा है।

किसान अब अपने खेत में औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर सकेंगे। शासन ने इसकी कार्ययोजना तैयार की है। किसान अपनी भूमि लीज पर देकर औद्योगिक क्षेत्र बना सकते हैं। इसके लिए किसान के पास लीज पर देने के लिए 10 से 50 एकड़ भूमि होनी चाहिए।

प्रशासन के सहयोग से किसान को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ऋण के धन से किसान अपने औद्योगिक क्षेत्र में आंतरिक विकास कार्य को पूरा करेंगे। इसमें आंतरिक मार्ग पर पक्की रोड, चहारदीवारी, जलनिकासी के लिए नाला, शौचालय निर्माण के साथ पेयजल की व्यवस्था करेंगे।

किसान का सहयोग करेंगे जिला स्तरीय समिति के यह अधिकारी

नामित अधिकारी पद
जिलाधिकारी अध्यक्ष
मुख्य विकास अधिकारी सदस्य
संबंधित तहसील के एसडीएम सदस्य
मुख्य कोषाधिकारी सदस्य
अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सदस्य
अधिशासी अभियंता ऊर्जा सदस्य
उपायुक्त उद्योग सदस्य सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *