AIMIM के अमरावती कॉर्पोरेटर पर कार्रवाई, मेयर चुनाव में BJP उम्मीदवार का समर्थन करने पर किया पार्टी से बाहर

2.0kViews
1169 Shares

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने कॉर्पोरेटर मीरा कांबले को पार्टी से निकाल दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के अमरावती नगर निकाय में मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार का समर्थन किया था।

एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने कहा कि पार्टी ने शुक्रवार को हुए मेयर और डिप्टी मेयर चुनावों के दौरान न्यूट्रल रहने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि हालांकि, कांबले ने पार्टी के रुख को नजरअंदाज करते हुए भाजपा मेयर उम्मीदवार श्रीचंद तेजवानी का समर्थन किया।

पार्टी ने कॉर्पोरेटर को किया बाहर

जलील ने कहा कि इस घटना के बाद एआईएमआईएम ने कांबले को पार्टी से निकाल दिया है और उन्हें अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अमरावती में पार्टी के अधिकारियों और नेताओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

भाजपा के 25 कॉर्पोरेटर

87 सदस्यों वाली अमरावती नगर निगम में बीजेपी के श्रीचंद तेजवानी और रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी के सचिन ओंकारराव भेंडे को मेयर और डिप्टी मेयर चुना गया। महायुति गठबंधन में भाजपा के 25 कॉर्पोरेटर हैं, जबकि YSP के नगर निकाय में 15 सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *