‘RAC बर्थ वालों के साथ नहीं हो रहा न्याय’, किराया फुल लेकिन सीट आधी; संसद में उठा मुद्दा, अब मिलेगा रिफंड!

3.0kViews
1273 Shares

ट्रेन की RAC टिकट मुद्दा देश की संसद में उठा है। इस पर संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) ने आपत्ति जताते हुए रेलवे सुझाव दिया है। दरअसल, वर्तमान में अगर आप ट्रेन की कोई टिकट बुक करते हैं और वह टिकट RAC होती है तो आपको आधी सीट मिलती है। अगर आप ट्रेन से ट्रेवल करते हैं तो आपको सीट तो आधी मिलती है, लेकिन किराया पूरा देना पड़ता है। अब इसी मुद्दे को लेकर संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी ने आपत्ति जताते हुए रेलवे से इसमें बदलाव करने को कहा है।

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) ने इस पर आपत्ति जताई है और रेलवे को एक विकल्प सुझाया है।

संसदीय समिति ने रेलवे को दिया सुझाव

एक संसदीय समिति ने रेल मंत्रालय को सुझाव दिया है कि RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसलेशन) यात्रियों को टिकट किराए का आंशिक रिफंड देने के लिए एक सिस्टम बनाया जाए, जिनसे पूरा किराया लिया जाता है लेकिन यात्रा के दौरान उन्हें पूरी बर्थ नहीं मिलती है।

संसदीय समिति ने कहा, “कमेटी को यह भी लगता है कि RAC के तहत टिकटों के लिए पूरा किराया लेना और जहां टिकट होल्डर चार्ट बनने के बाद भी बिना बर्थ की सुविधा के RAC कैटेगरी में रहता है, वह सही नहीं है और इसलिए, वे चाहते हैं कि मंत्रालय एक ऐसा सिस्टम बनाए जिससे उन कस्टमर/यात्रियों को आंशिक किराया वापस किया जा सके जिन्हें पूरी बर्थ नहीं मिली, लेकिन बोर्डिंग के समय पूरा किराया देना पड़ा।”

अभी IRCTC के अनुसार, RAC ई-टिकट पर किराए का कोई रिफंड नहीं मिलेगा, अगर ट्रेन के तय समय पर निकलने से 30 मिनट पहले तक टिकट कैंसिल नहीं किया जाता है या ऑनलाइन TDR फाइल नहीं किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *