दिल्ली जनकपुरी घटना पर बड़ा एक्शन, XEN समेत तीन इंजीनियरों पर गिरी गाज; दिल्ली पुलिस भी सवालों के घेरे में

2.2kViews
1121 Shares

राजधानी दिल्ली के जनकपुरी में सड़क के बीचोंबीच खोदे गए गड्ढे में गिरकर एचडीएफसी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर कमल जैन की मौत हो गई। यह गड्ढा जल बोर्ड द्वारा खोदा गया था। अब दिल्ली सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग के तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

दिल्ली जल बोर्ड के एई (Assistant Engineer), जेई (Junior Engineer) और एएक्सईएन (Assistant Executive Engineer) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बेटे कमल की मौत को लेकर परिजनों ने दिल्ली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि अगर रात में ही पुलिस एक्टिव हो जाती तो कमल की जान जाती। उनका आरोप है कि हम रात में इधर से उधर थाने के चक्कर काटते रहे लेकिन, किसी भी अधिकारी ने हमारी बात तो गंभीरता से नहीं लिया।

मृतक के दोस्त का क्या बोला?

मृतक कमल जैन के दोस्त ने कैमरे पर बोलते हुए कहा कि पुलिस ने रात में हमसे सिर्फ यह कहा था कि ‘कमल की लोकेशन 200 मीटर के दायरे में है, जाओ ढूंढ लो’। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पुलिस ऐसा कैसे कर सकती है। अगर कोई रात में थाने में मदद के लिए जाएगा तो क्या उसे मदद नहीं मिलेगी? पुलिस के इस रवैये से तो गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उधर, दिल्ली सरकार में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इस घटना को लेकर कहा कि जनकपुरी लाइन रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट साइट पर हुए दुखद हादसे को गंभीरता से लिया गया है। दिल्ली जल बोर्ड ने घटना की ट्रांसपेरेंट जांच पक्का करने के लिए एक हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *