नशे में छीनी मां की जिंदगी, बेटा बना कातिल.. लोहे के पाइप से बेरहमी से मार डाला

2.0kViews
1665 Shares

गंगाघाट क्षेत्र के कंजाखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे नशे में राजन ने अपनी 75 वर्षीय मां शांति रावत की लोहे के पाइप से घर के बाहर वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित बेटा मौके से फरार हो गया। गंगाघाट कोतवाल अजय कुमार सिंह ने जांच शुरू की और खून से सना लोहे का पाइप बरामद कर लिया।

एएसपी अखिलेश सिंह और सीओ सिटी विनी सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस स्वजन और क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि आरोपित प्रापर्टी डीलर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *