बालेश्वर में बीजू पटनायक का मनाया गया 29वां श्राद्ध दिवस, नए ओडिशा का माना जाता है विश्वकर्मा

1318 Shares

 ओडिशा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रवाद पुरुष स्वर्गीय बीजू पटनायक का आज 29 वां श्राद्ध दिवस धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले आज सुबह बूढ़ा बलँग नदी तट पर बालीघाट नामक स्थान पर विभिन्न प्रकार के पूजा अर्चना का आयोजन किया गया था।

इसके साथ ही शहर के फानडी चौराहे पर बीजू बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया था। इसी के साथ आईटीआई चौराहे पर बीजू बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया था।

भूतपूर्व विधायक स्वरूप दास के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता रंजन बाग, कैलाश शेट्टी, मनोज राउत, धीरेन नायक, गिरीश दास, जीवन प्रदीप दास समेत भारी संख्या में बीजू जनता दल से जुड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे

इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “बीजू बाबू अमर रहे” तथा नए उड़ीसा के विश्वकर्मा बीजू बाबू आपको सदैव उड़ीसा के लोग याद रखेंगे का नारा लगाया गया था। मीडिया से रूबरू होते हुए भूतपूर्व विधायक स्वरूप दास ने कहा कि प्रत्येक उड़ीसा वासियों के लिए बीजू पटनायक गर्भ और गौरव हैं।

उन्होंने कहा कि नए ओडिशा के निर्माण का विश्वकर्मा बीजू बाबू को माना जाता है, उनके मरणोपरांत तीन देशों का राष्ट्रीय ध्वज उनके मृत शरीर पर ढका गया था जो कि हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व और गौरव की बात है।

बीजू बाबू युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत थे, वे चाहते थे कि चाहे राजनीति का क्षेत्र हो ,या फिर सामाजिक कार्य हो, या फिर नौकरी या व्यवसाय से जुड़ा कोई भी कार्य सदा सर्वदा युवाओं को ज्यादा से ज्यादा तादाद में शामिल होने के लिए वे प्रेरणा दिया करते थे। इस मौके पर बालेश्वर के बस्ता नामक स्थान पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *