पंजाब में पिछले 24 घंटे में दो AAP नेताओं की हत्या से हड़कंप, आम आदमी पार्टी के सरपंच का भी मर्डर; पुरानी रंजिश का शक

2.9kViews
1371 Shares

जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के पास आम आदमी पार्टी नेता लक्की ओबराॅय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार तड़के इस खबर से पूरे पंजाब में दहशत का माहौल है। वहीं, इससे पहले तरनतारन विधानसभा हलका खेमकरण के गांव चीमा खुर्द के आम आदमी पार्टी (आप) समर्थक सरपंच गुरभेज सिंह की गांव के ही पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शरनजीत सरपंच पद को लेकर गुरभेज के साथ रंजिश रखता था। सेना से सेवानिवृत्त गुरभेज सिंह पंचायत चुनाव में गांव के सरपंच बने थे जबकि कांग्रेस से संबंधित पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने कुछ वर्ष पहले आम आदमी पार्टी (आप) ज्वाइन कर ली थी।

आरोपियों ने पहले गोलियां चलाईं

शरनजीत सरपंच पद का दावेदार था। हलका विधायक सरवन सिंह धुन ने गांव के लोगों की सहमति से सरपंच के नाम पर गुरभेज सिंह का साथ दिया। इस कारण पूर्व सरपंच शरनजीत, गुरभेज से रंजिश रखने लगा। वीरवार दोपहर को सरपंच गुरभेज गांव में विकास कार्य का जायजा ले रहे थे।

तभी पिस्तौल व तेजधार हथियार से लैस शरनजीत अपने चाचा प्रताप सिंह व साथियों समेत पहुंचा। गुरभेज के भाई गुरचेत सिंह के मुताबिक आरोपितों ने पहले गालियां दीं।

शुक्रवार को हुआ पोस्टमार्टम

सरपंच गुरभेज सिंह ने जब उनका विरोध किया तो शरनजीत और प्रताप ने गुरभेज पर तेजधार हथियारों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में गुरभेज को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि गुरचेत के बयान पर शरनजीत व उसके साथियों पर केस दर्ज कर दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *