कार्बेट पार्क में सफारी में मोबाइल आज से प्रतिबंधित हो गए हैं। अब पर्यटक, चालक व गाइड जंगल में जिप्सी सफारी के दौरान मोबाइल से वन्य जीवों व नैसर्गिक सौंदर्य की फ़ोटो नहीं ले सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सभी नेशनल पार्क में सफारी में मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश किया था। इसके अनुपालन में कार्बेट ने गुरुवार सुबह से सफारी में मोबाइल पर रोक लगा दी है।
कार्बेट के पार्क वार्डन अमित गवास्कोटी ने बताया कि जो पर्यटक डे सफारी के लिए जाएंगे, उनके मोबाइल को रखने के लिए गेट में लाकर बनाए गए हैं। इन लाकर में गाइड अपना, जिप्सी चालक व पर्यटकों के मोबाइल रखकर चाभी ले जाएंगे। जंगल से बाहर आकर लॉक खोलकर मोबाइल ले जाएंगे। जबकि नाइट स्टे के लिए जाने वाले जिप्सी चालक, गाइड व पर्यटकों के मोबाइल गेट पर ही बाक्स में लाक करके जिप्सी में रख दिया जाएगा। जबकि चाभी पर ही रहेगी।


