एटा एसएसपी की कार्रवाई: दो आरक्षी लाइन हाजिर, अपराध निरीक्षकों के तबादले

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कोतवाली नगर में तैनात दो आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया है। ड्यूटी के प्रति शिथिलता मिलने पर उनके खिलाफ यह विभागीय कार्रवाई की गई है। इसके अलावा दो निरीक्षकों का स्थानांतरण भी किया गया है।

एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर किए लाइन हाजिर

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना आवश्यक है। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत कोतवाली नगर में तैनात आरक्षी कालम चिश्ती और धर्म सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। इसके साथ ही निरीक्षक स्तर पर भी फेरबदल किया है।

दो अपराध निरीक्षकों को किया गया इधर से उधर

कोतवाली नगर में तैनात अपराध निरीक्षक अजब सिंह को इसी पद पर अवागढ़ स्थानांतरित किया गया है। वहीं, जलेसर से अपराध निरीक्षक गोविंद सिंह को कोतवाली नगर का नया अपराध निरीक्षक बनाया गया है। एसएसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *