मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अच्छी रफ्तार पकड़ चुकी है। हालांकि, सुनवाई की गति अभी भी धीमी बनी हुई है। कई लोग तय तिथि पर सुनवाई में ही उपस्थित नहीं हो रहे हैं।
जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 2.83 लाख बिना मैपिंग वाले मतदाताओं में से 2.14 लाख को नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद केवल 68 हजार मामलों की ही सुनवाई हो पाई है।
इसके साथ ही, 6 जनवरी को प्रकाशित विधानसभा क्षेत्र की अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका अब केवल तीन दिन ही शेष है। मतदाता बनने, नाम या पता संशोधन कराने और नाम हटवाने की प्रक्रिया के लिए 6 फरवरी तक का समय ही बचा है।


