बिना पर्ची धड़ल्ले से बिक रहीं एंटीबायोटिक्स, जिले में नियमों की उड़ रही धज्जियां

1117 Shares

पालम विहार के एच-ब्लॉक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर केवल गले में दर्द की शिकायत बताने पर ग्राहक को बिना डॉक्टर की पर्ची के एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसीन दे दी गई। वहीं, सदर बाजार के एक मेडिकल स्टोर पर सिर्फ बुखार बताने पर एमोक्सिसिलिन के साथ दो अन्य दवाएं थमा दी गईं। केमिस्ट ने तीन दिन की खुराक लेने की सलाह तो दी, लेकिन दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों की कोई जानकारी नहीं दी। यह मामले केवल उदाहरण भर हैं।

जिले में एंटीबायोटिक दवाओं की ओवर द काउंटर (ओटीसी) बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। नियमों के मुताबिक एंटीबायोटिक्स केवल पंजीकृत चिकित्सक द्वारा लिखे गए पर्चे पर ही बेची जानी चाहिए, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक्स की खुलेआम बिक्री न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह लोगों की सेहत के लिए भी गंभीर खतरा बनती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *