अमेरिका से आयातित पिस्ता, बादाम, चेरी और सेब होंगे सस्ते, आयात शुल्क खत्म

2.2kViews
1894 Shares

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए व्यापार समझौते के अमल के बाद भारतीय बाजार में अमेरिकी पिस्ता, बादाम, चेरी और सेब की कीमतों में गिरावट आ सकती है।

इस समझौते के तहत इन वस्तुओं के आयात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, जिससे इनकी खपत और उपलब्धता आसान होगी।

वर्तमान में भारत में इन फलों और नट्स का उत्पादन खपत के लिहाज से पर्याप्त नहीं है, इसलिए ये वस्तुएं आमतौर पर महंगे दामों पर बिकती हैं। यहां तक कि सेब भी आम उपभोक्ता के लिए कई बार पहुंच से बाहर रहता है।

खुदरा बाजार में सेब की कीमत प्रति किलोग्राम 100 रुपए से ऊपर रहती है।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि इस समझौते में कृषि और डेयरी उत्पादों को शामिल नहीं किया गया, ताकि घरेलू उत्पादन प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *