बेंगलुरु में रॉटवीलर कुत्ते ने महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में भर्ती

2.2kViews
1524 Shares

बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में रहने वाली 31 वर्षीय शालिनी दुबे पर 26 जनवरी को रॉटवीलर नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला के चेहरे, गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब शालिनी सुबह अपने घर के पास टहलने निकली थीं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कुत्ता सड़क पर दौड़ते हुए महिला की ओर बढ़ा, उन्हें गिराया और चेहरे व गर्दन पर बार-बार काटा।

घायल महिला की लगभग आठ घंटे लंबी सर्जरी की गई, जिसमें उन्हें 80 से अधिक टांके लगे। शालिनी को अभी अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि कुत्ते के मालिक ने उसे बिना पट्टे और बिना मुंह ढकने के सड़क पर खुला छोड़ दिया था। शालिनी के पति सत्य प्रकाश दुबे ने बताया कि यह हमला बेहद दर्दनाक और गंभीर था।

पुलिस ने इस मामले में कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *