बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की वापसी के संकेत, हिट फ्रेंचाइजी का फिर बन सकती हैं हिस्सा

2.7kViews
1750 Shares

हॉलीवुड में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहीं प्रियंका चोपड़ा को लेकर बॉलीवुड फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। देसी गर्ल भले ही इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में लगातार नजर आ रही हों, लेकिन हिंदी फिल्मों में उनकी वापसी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच खबर है कि प्रियंका चोपड़ा छह साल बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा मशहूर निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से इंडियन सिनेमा में कमबैक करेंगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इतना ही नहीं, इसी दौरान यह चर्चा भी तेज हो गई है कि प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बॉलीवुड में सक्रिय हो सकती हैं और अपनी दो हिट फिल्मों की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकती हैं। इन अटकलों को तब और मजबूती मिली, जब देसी गर्ल ने खुद एक खास बातचीत के दौरान इस ओर इशारा किया। हालांकि, इन प्रोजेक्ट्स को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *