पति-पत्नी के झगड़े में ‘जा, मर जा…’ कहना अपराध है या नहीं? हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

1144 Shares

केरल हाईकोर्ट ने एक पारिवारिक विवाद का फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर पति-पत्नी गुस्से में जा-मर जा जैसे शब्द कहते हैं तो यह आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं माना जाएगा। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306 के तहत अपराध सिद्ध करने के लिए यह प्रूफ करना जरूरी है कि आरोपी का इरादा जानबूझकर आत्महत्या के लिए उकसाने का था।

दरअसल, यह मामला क महिला और उसकी छोटी बेटी से संबंधित है, जिसने कथित तौर पर पति द्वारा डांटे जाने पर आत्महत्या कर ली।

क्या है पूरा मामला

अभियोजन पक्ष के अनुसार, महिला के पति का किसी दूसरे विवाहित महिला से अवैध संबंध था। जब इस बारे में मृतक महिला को पता चला तो उसने इस बारे में सवाल किया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *