अफगानिस्तान में महिलाओं को लेकर तालिबान का नया फरमान, गर्भनिरोधक दवाओं पर लगाई रोक

2.9kViews
1583 Shares

 तालिबान ने सत्ता में आने के बाद से महिलाओं से जुड़ी कई चीजों पर कड़ी पाबंदी लगा दी है। अब इस लिस्ट में गर्भनिरोधक दवाएं भी शामिल हो गई हैं। तालिबान ने गर्भनिरोधक गोलियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

तालिबान सरकार ने फरमान जारी करते हुए गर्भनिरोधक दवा बेचने वाले सभी क्लीनिक बंद करने के आदेश दिए हैं। डॉक्टरों को भी गर्भनिरोधक दवा या मिसकैरेज को लेकर सख्त चेतावनी दी गई है।

तालिबान के फरमान का महिलाओं पर असर

तालिबान के राज में महिलाओं को गर्भनिरोधक दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। पूरे अफगानिस्तान में गर्भनिरोधक गोलियां नहीं मिल पा रही हैं। डॉक्टरों ने भी अब हाथ खड़े करने शुरू कर दिए हैं।

वहीं, कम उम्र में ज्यादा बच्चे पैदा करने के कारण अफगानिस्तान में 80 प्रतिशत महिलाएं कुपोषण का शिकार होने लगी हैं। महिलाओं में एनीमिया, विटामिन की कमी और ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *