अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गाजा और इजरायल के बीच युद्ध रोकने के लिए सितंबर में एक संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर कराए थे। इस समझौते के तहत गाजा को हथियार डालने के लिए कहा गया और इजरायल को अपनी सेना वापस बुलाने का प्रस्ताव रखा गया।
इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम की ट्रंप की एक और कोशिश सोमवार, 2 जनवरी को तब कामयाब हुई, जब इस इलाके की राफा क्रॉसिंग को मिस्र के साथ फिर से खोल दिया गया।
राफा क्रॉसिंग को सीमित आवाजाही के लिए ही खोला गया है, लेकिन युद्ध को रोकने के प्रयास में यह एक महत्वपूर्ण कदम कहा जा सकता है। हालांकि दोनों तरफ से सीमित लोगों को ही आवाजाही की अनुमति होगी।
इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम समझौता
इजरायल और हमास के इस समझौते में योजना के पहले चर में लड़ाई बंद करना, गाजा में रखे गए सभी बचे हुए बंधकों को इजरायल द्वारा रखे गए हजारों फिलिस्तीनी कैदियों के बदले रिहा करना, इजरायल की आंशिक वापसी, सहायता में वृद्धि और राफा क्रॉसिंग को फिर से खोलना शामिल था।


