गाजियाबाद के स्कूल में मतांतरण को लेकर हंगामा, धार्मिक टैटू हटाने का डाला दबाव; टीचर को निकालने के बाद तनाव

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित St. Teresa School में शिक्षिका पर मतांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका पर धार्मिक मान्यताओं को बदलने का दबाव बनाया और उनके हाथ पर बने ‘ओम’ व ‘महादेव’ के टैटू हटाने को कहा गया।

शिक्षिका को स्कूल से निकाला

शिक्षिका द्वारा इनकार करने पर उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। इसके विरोध में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी स्कूल पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

लोगों ने स्कूल गेट पर लिखा जय श्री राम

प्रदर्शन के दौरान कुछ पदाधिकारियों ने स्कूल के मुख्य गेट पर स्प्रे पेंट से ‘जय श्री राम’ भी लिख दिया, जिससे माहौल और गरमा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। वहीं, स्थानीय संगठनों ने आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल स्कूल परिसर के बाहर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *