सिंगरौली। जिले के युवा व्यवसायी शिवम द्विवेदी को हिंदुस्तान पैट्रोलियम लिमिटेड द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सोमवार को भोपाल में आयोजित हिंदुस्तान पैट्रोलियम लिमिटेड के विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान पैट्रोलियम लिमिटेड के ऑथराइज्ड डीलर मेसर्स सीता सिटी सर्विस स्टेशन, सरई द्वारा सर्वाधिक डीटीएच सेल एवं सर्वाधिक सेल्स करने पर प्रोपराइटर शिवम द्विवेदी को यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही, जहां हिंदुस्तान पैट्रोलियम लिमिटेड के चीफ जनरल मैनेजर ने शिवम द्विवेदी को सम्मानित किया। बताया गया कि मेसर्स सीता सिटी सर्विस स्टेशन, सरई ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिक्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी ने शिवम द्विवेदी को सम्मान देकर उनकी कार्यशैली और मेहनत की सराहना की।

अवार्ड मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों, मित्रों एवं स्थानीय लोगों ने शिवम द्विवेदी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि यह सम्मान न केवल शिवम द्विवेदी बल्कि पूरे सिंगरौली जिले के लिए गौरव की बात है।


