गाजा-मिस्र के बीच रफा बॉर्डर फिर से खुला, इजरायल ने 2024 में किया था कब्जा

1147 Shares

गाजा की रफा सीमा चौकी सोमवार को सीमित आवाजाही के लिए फिर से खोल दी गई। यह इजरायल-हमास युद्धविराम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हालांकि, जमीनी स्तर पर यह काफी हद तक प्रतीकात्मक घटनाक्रम है, क्योंकि दोनों दिशाओं में बहुत कम लोगों को आने-जाने की अनुमति होगी और युद्धग्रस्त क्षेत्र में कोई भी सामान नहीं भेजा जाएगा।

2024 में किया था कब्जा

इजरायल ने मई 2024 में रफा क्रासिंग पर कब्जा किया था। खुलने के पहले घंटे में गाजा में किसी को भी आते-जाते नहीं देखा गया। एक मिस्त्र के अधिकारी ने बताया कि चौकी के संचालन के पहले दिन प्रत्येक दिशा में 50 फलस्तीनी सीमा पार करेंगे।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता वाले लगभग 20,000 फलस्तीनी बच्चे और वयस्क इस चौकी के माध्यम से गाजा छोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। क्षेत्र से बाहर हजारों अन्य फलस्तीनी प्रवेश करने और घर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।

मिस्त्र की सरकारी मीडिया और एक इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने भी फिर से खुलने की पुष्टि की। ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने इस कदम का स्वागत किया है। वहीं, मिस्त्र के लगभग 150 अस्पताल रफा क्रा¨सग के रास्ते गाजा से निकाले गए फलस्तीनी मरीजों को भर्ती करने के लिए तैयार हैं।

इजरायली गोलीबारी में फलस्तीनी बच्चे की मौत

फलस्तीनी अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को गाजा के खान यूनिस के तट पर विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले तंबुओं पर इजरायली नौसेना के हमले में एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *