भारत में पेप्सी का निर्माण करने वाली कंपनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (Varun Beverages Shares) के शेयर 3 फरवरी को बाजार में जारी तूफानी तेजी के बीच 4 फीसदी तक गिर गए। इस कंपनी के शेयरों में यह गिरावट तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद आई है। Q3 में वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (VBL Q3 Result) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 33 फीसदी बढ़कर ₹260 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 195.6 करोड़ था।
कंपनी ने ऑपरेशन से होने वाले रेवेन्यू में साल-दर-साल 14% की ग्रोथ दिखाते हुए ₹4,204 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया, जबकि वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में यह ₹3,688.79 मिलियन था।
कैसे रहे VBL के Q3 रिजल्ट
- VBL का Q4CY25 का राजस्व अनुमान से बेहतर (+5.2%) रहा, जबकि ऑपरेशनल मार्जिन अनुमान से कम (-88 bps) रहा।
- कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 14.0% की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 42,04.4 करोड़ रुपये हो गया।
- कंपनी का EBITDA 10.2 प्रतिशत बढ़कर 639.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में यह 580.0 करोड़ रुपये था।
- एडजस्टेड PAT में सालाना आधार पर 36.0% की ग्रोथ देखी गई, जो बढ़कर 251.8 करोड़ रुपये हो गया।
- भारत में घरेलू बिक्री की मात्रा में वृद्धि चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 10.5% तक मामूली रूप से बढ़ी। वहीं, इंटरनेशनल सेल्स में सालाना आधार पर 10.0% की वृद्धि हुई।
कंपनी के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने कहा कि कंपनी भारत और हमारे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर आश्वस्त है।
शेयर में क्यों आई गिरावट?
वरुण बेवरेजेज लिमिटेड के शेयरों में गिरावट को लेकर जागरण बिजनेस ने मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा से बात की। उन्होंने बताया कि वीबीएल के शेयर में गिरावट भारत और विदेशों दोनों में EBITDA मार्जिन में कमी के कारण हुई है। कंपनी के EBITDA मार्जिन में सालाना आधार पर 52 बीपीएस की गिरावट आई और यह 15.2% रह गया। हालांकि, शेयर पर बुलिश नजरिया रखते हुए उन्होंने लंबी अवधि के लिए 620 रुपये टारगेट प्राइस दिया है।
वहीं, वेल्थ मैनेजर अभिषेक भट्ट ने भी यही दोहराया कि एबिटा मार्जिन में कमी के चलते कंपनी पर लागत का दबाव देखने को मिला है और यह बात शायद बड़े निवेशकों को पसंद नहीं आई, इसलिए शेयर में बिकवाली हावी हुई।
अभिषेक भट्ट ने कहा है कि टेक्निकल चार्ट पर वरुण बेवरेजेज के शेयरों के लिए 440 से 450 के बीच एक बड़ा सपोर्ट है और यहां से खरीदारी देखने को मिलती है और यहां से यह स्टॉक फिर से 470-475 रुपये तक जा सकता है। वहीं, अगर यह शेयर 430 रुपये का लेवल तोड़ता है तो इसमें और बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।


