पिछले कई दिनों से सोना और चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। खासकर चांदी में ऐसी गिरावट आई कि 30 जनवरी को इसका भाव 4 लाख रुपये से गिरकर 2.90 लाख रुपये रह गया। वहीं सोने की कीमत भी तेजी से नीचे आई और निवेशकों को बड़ा झटका लगा।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राहत की खबर आई। ट्रंप टैरिफ टेंशन में कमी आई है। दरअसल, 2 फरवरी, सोमवार को भारत और अमेरिका के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ। भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद बंद करने का निर्णय लिया। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी करने का ऐलान किया।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों में नई ऊर्जा आएगी और घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।


