22 साल में ही राफेल नडाल को पीछे छोड़कर कमाल कर गए कार्लोस अलकराज, बना दिया इतिहास

2.4kViews
1373 Shares

मेलबर्न पार्क में स्पेन के कार्लोस अलकराज ने अपने बचपन के सपनों को आखिरकार सच कर दिखाया। उन्होंने रविवार को हार्ड कोर्ट के बादशाह माने जाने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविच को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ओपन में हरा दिया। पांच सेटों तक चले इस मुकाबले में अलकराज का पराक्रम जोकोविच के अनुभव, उनके संघर्ष पर भारी पड़ा। इसी के साथ महज 22 साल के अलकराज ने स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल को पीछे कर दिया।

लाल बजरी के बादशाह माने जाने वाले नडाल टेनिस इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं और अलकराज का इतनी छोटी उम्र में नडाल को पीछे छोड़ना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। इस युवा खिलाड़ी ने दिग्गज जोकोविच को चार सेटों तक चले मैराथन मुकाबले में 2–6, 6–2, 6–3, 7–5 से मात दी। ये मैच तीन घंटे दो मिनट तक चला।

हासिल किया करियर गैंड स्लैम

इसी के साथ अलकराज ने महज 22 साल की उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम हासिल कर लिया। इसी के साथ वह टेनिस की दुनिया में सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। करियर ग्रैंड स्लैम वो होता है जब खिलाड़ी चारों ग्रैंड स्लैम का खिताब एक-एक बार जीत चुका होता है।

अलकराज ने इससे पहले साल 2024 और 2025 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। साल 2023 और 2024 में विंबलडन की ट्रॉफी भी उन्होंने अपनी झोली में डाली थी। 2022 और 2025 में उन्होंने अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत अलकराज ने अपने ही देश के नडाल को पीछे कर दिया है। अलकराज ने ये काम 22 साल 272 दिनों में किया था जबकि नडाल ने 24 साल 101 दिन में ये काम किया था।

कर रहे थे कड़ी मेहनत

अलकराज ने कहा कि वह इस खिताब को जीतने के लिए काफी मेहनत कर रहे थे। मैच के बाद उन्होंने कहा, “कोई नहीं जानता कि मैं इस ट्ऱॉफी के लिए कितनी मेहनत कर रहा था। मैंने इस पल को काफी शिद्दत से चेज किया था। प्री सीजन में काफी सारी चीजें उथल-पुथल हुईं, लेकिन हमने दूसरों की बातें न सुनने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *