कुशीनगर मॉल की लिफ्ट में 35 मिनट तक फंसा रहे NRI परिवार समेत आठ लोग, SP से मांगी थी मददकुशीनगर मॉल की लिफ्ट में 35 मिनट तक फंसा रहे NRI परिवार समेत आठ लोग, SP से मांगी थी मदद

2.3kViews
1754 Shares

पीडी सीटी मॉल पडरौना में फिल्म देखने आए एनआरआई परिवार समेत आठ लोग अचानक आई खराबी के चलते लिफ्ट में 35 मिनट तक फंसे रहे। इसको लेकर अफरा-तफरी मची गई। लिफ्ट में लिखे इमरजेंसी नंबर से भी मदद नहीं मिली तो 112 पुलिस को सूचना दी।

पुलिस व अग्निशमन दल की संयुक्त टीम ने उनको बाहर निकाला। शुक्रवार की दोपहर हुई इस घटना के संबंध में माल संचालक विक्रम अग्रवाल ने बताया कि, छह की क्षमता है, लिखा भी हुआ है। आठ लोगों के एक साथ चढ़ने से ऐसा हुआ।

लिफ्ट में फंसे लोगों में एक एनआरआई, उनकी माता, भतीजा, दो भांजी, एक अधिवक्ता और एक अन्य व्यक्ति शामिल रहे। सभी माल में फिल्म देखने व खरीदारी करने आए थे।

बताया जा रहा है कि इस मामले का एसपी केशव कुमार ने स्वयं संज्ञान लिया और तत्काल फायर सर्विस की टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस व अग्निशमन दल ने सभी आठ लोगों को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान फंसे सभी लोगों के चेहरे पर भय का माहौल दिखा तो अचानक पुलिस टीम के पहुंचने व कार्रवाई को लेकर माल में मौजूद अन्य लोग भी कुछ देर के लिए सकते में आ गए।

लिफ्ट में फंसे लोगों ने माल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रशासन ने मामले की जांच की मांग भी की, लेकिन अपना नाम व पता बताने से इन्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *