बिहार के मधुबनी के हरलाखी में भारत नेपाल की सीमा पर तैनात एसएसबी 48वीं वाहिनी पिपरौन कैंप के जवानों ने 34600 रुपए जाली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जाली रुपए में 200 के 173 भारतीय नोट शामिल है। जो नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था। एसएसबी जवानों ने गिरफ्तार आरोपितों के साथ जब्त रुपए को अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। दोनो हरलाखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मुकेश महतो व स्लीक पंडित हैं।


