ड्यूटी में लापरवाही पर न्यू शिमला थाना के SHO पद से हटाए, SSP गौरव सिंह की कार्रवाई; ‘कोताही बर्दाश्त नहीं होगी’

5.4kViews
1073 Shares

 हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए न्यू शिमला थाना के एसएचओ को पद से हटा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना संबंधित अधिकारी को थाना प्रभारी के पद से हटाकर अन्य स्थान पर तैनात किया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिला पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस कारण हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार अन्वेषण कार्य और थाने के कामकाज से जुड़े कुछ मामलों को लेकर यह कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा कर रही है तथा लंबित मामलों की भी निगरानी की जा रही है।

पुलिस विभाग का कहना है कि जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण और जांच कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते हैं एसपी शिमला

एसपी शिमला गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि न्यू शिमला थाना के एसएचओ को उनके पद से हटाया गया है। उन्हें अन्य स्थान पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है और पेशेवर ढंग से काम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही पाए जाने पर भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *