कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस की परेड, झांकियों और NCC दल ने बढ़ाया गौरव

2.0kViews
1723 Shares

देश ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड की भव्यता का साक्षी बना। इस परेड में कुल 30 झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनमें 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल थीं। इसके अलावा 13 मंत्रालयों ने भी अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाने वाली झांकियां प्रदर्शित कीं।

NCC दल की भागीदारी परेड में 148 गर्ल्स कैडेट वाले NCC दल ने भी शानदार मार्च किया। इस दल का नेतृत्व उत्तराखंड डायरेक्टोरेट सीनियर विंग गर्ल्स की कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर मानसी विश्वकर्मा ने किया। उनकी अगुवाई में NCC दल ने अनुशासन और ऊर्जा का अद्भुत प्रदर्शन किया।

अंतरराष्ट्रीय सहभागिता इस बार परेड में यूरोपीय संघ का दस्ता भी शामिल हुआ, जिसने भारत की गणतंत्र दिवस परेड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *