ओरी का खुलासा: सारा अली खान की मां अमृता सिंह से मांगी माफी, निजी अनुभव बताए विवाद की वजह
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी और सारा अली खान के परिवार के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में है। बीते दिनों ओरी ने सारा के फिल्मी करियर का मजाक उड़ाते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद यह मामला और गरम हो गया।
हाल ही में 30 वर्षीय इन्फ्लुएंसर ओरी ने एक खास बातचीत में खुलासा किया कि सारा अली खान की फैमिली पर उनकी सार्वजनिक टिप्पणियां उनके निजी अनुभवों पर आधारित हैं। इसी दौरान उन्होंने सारा की मां अमृता सिंह से माफी की डिमांड भी की।
ओरी ने कहा कि उन्होंने सारा को कुछ समय पहले ही अनफॉलो कर दिया है और इब्राहिम को कई सालों से फॉलो नहीं कर रहे। उन्होंने यह भी कहा कि सारा के साथ दोस्ती दिखाने का मतलब है कि वे अमृता सिंह द्वारा दिए गए “ट्रॉमा” को नजरअंदाज कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें नहीं लगता कि वे ऐसा आगे कर पाएंगे।


