बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को भारी सुरक्षा में लखनऊ भेजा गया

2.0kViews
1264 Shares

मंगलवार को हुए धरना-प्रदर्शन के बाद बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को भारी सुरक्षा के बीच उनके आवास से बाहर निकाला गया। उन्हें कार में बैठाकर बरेली से बाहर ले जाया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग और समर्थक कार के आगे आकर विरोध जताने लगे। उन्होंने रोकने का प्रयास किया और नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों में वकील भी शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन ने समर्थकों को हटाने की कोशिश की और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया। फिलहाल बरेली के पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री को लखनऊ भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *