महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को छात्रों ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन विशेष रूप से सवर्ण वर्ग के छात्रों के बीच गहरे रोष का परिणाम है। प्रदर्शनकारी छात्र पंत प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठे और लगातार नारेबाजी करते रहे।
स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। छात्रों की मुख्य मांग है कि यूजीसी द्वारा जारी विवादित ‘इक्विटी रेगुलेशन 2026’ को तुरंत वापस लिया जाए। उनका आरोप है कि ये नए नियम परिसरों में जातिवाद को बढ़ावा देंगे और सामान्य वर्ग के मेधावी छात्रों के अधिकारों का हनन करेंगे।
हाथों में तख्तियां लिए हुए छात्रों ने केंद्र सरकार और यूजीसी के खिलाफ नारे लगाए। छात्र नेताओं ने इस नियम को ‘काला कानून’ करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।


