टेक्सस में नासा का रिसर्च प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, इमरजेंसी बेली लैंडिंग से बची जानें

3.0kViews
1171 Shares

अमेरिकी स्पेस रिसर्च एजेंसी नासा का एक रिसर्च प्लेन हवा में ही तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। उड़ान के दौरान अचानक आई समस्या के चलते विमान को टेक्सस के ह्यूस्टन स्थित एलिंगटन हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

लैंडिंग के दौरान प्लेन का लैंडिंग गियर नहीं खुल पाया, जिसके कारण विमान रनवे पर फिसलते हुए उतरा। इस दौरान प्लेन के पिछले हिस्से से आग और धुआं निकलने लगा। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नासा ने बताया कि यह एक रिसर्च प्लेन था और फिलहाल तकनीकी खराबी के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *