कौन है Ram Charan का बॉडीगार्ड? सलमान के शेरा से ज्यादा लेता है फीस, MMA में रहा है चैंपियन

 सिनेमा के सितारे कभी-कभी अपनी पर्सनल चीजों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। फिर चाहें वह उनकी कार, कोई गैजेट या फिर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स क्यों न हो। फिलहाल इस मामले को लेकर साउथ सुपरस्टार राम चरण के बॉडीगार्ड का नाम चर्चा में बना हुआ है।

जो अपनी लंबी चौड़ी कद काठी और मोटी फीस को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। आइए जानते हैं कि पेड्डी फिल्म कलाकार का बॉडीगार्ड कौन हैं और वह एक दिन की कितनी फीस लेता है।

कौन है राम चरण का बॉडीगार्ड?

जब भी सेलेब्स के बॉडीगार्ड के बारे में चर्चा की जाती है तो सबसे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा का जहन में आता है, जिनकी पहचान किसी फिल्म स्टार से कम नहीं हैं। लेकिन अब लग रहा है कि शेरा को टक्कर देने राम चरण का बॉडीगार्ड आ गया है, जिसका नाम केविन कुंटा (Kevin Kunta) है।

केविन की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह मूलरूप से अफ्रीकी देश गाम्बिया के रहने वाले हैं। प्रोफेशनल तौर पर वह इंटरनेशनल लेवल के एमएमए फाइटर रहे हैं, जिन्होंने वर्ल्ड लेवल पर एमएमए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। फिलहाल इटली में रहते हैं और इसी देश से उन्होंने एमएमए चैंपियनशिप अपने नाम की है।

मौजूदा समय में वह भारत में मौजूद हैं और बतौर बॉडीगार्ड राम चरण के साथ नजर आ रहे हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी के प्रमोशन के लिए राम जहां भी जा रहें, केविन कुंटा उनके साथ साये की तरह दिखाई दे रहे हैं। सॉलिड फिटनेस और 6.5 इंट हाइट वाले इस पहलवान के सामने कोई भी राम चरण को गलती से भी नहीं छू सकता है।

केविन कुंटा की फीस

सिनेमा जगत के सितारों के पर्सनल बॉडीगार्ड की फीस के बारे में बात की जाए तो उसमें सबसे महंगे सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स शेरा ही हैं। लेकिन फिलहल राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा की फीस को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उससे जानकर शेरा भी उनसे पीछे हैं। कथिततौर पर कुंटा एक दिन के लिए 2 लाख रुपये चार्ज करते हैं, जो महीने भर के हिसाब से 60 लाख होता है। इससे ये साफ पता चलता है कि केविन की चर्चा इतनी क्यों हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *