टेक्सास में H-1B वीजा पर रोक, गवर्नर ग्रेग एबॉट का बड़ा फैसला
अमेरिका के टेक्सास राज्य में H-1B वीजा को लेकर बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक कदम उठाया गया है। रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट ने आदेश जारी करते हुए राज्य की सभी एजेंसियों और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को अगले साल तक नए H-1B वीजा याचिकाएं दायर करने से रोक दिया है।
यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब ट्रंप प्रशासन पूरे H-1B कार्यक्रम में व्यापक बदलाव की दिशा में काम कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का असर टेक्सास में काम कर रहे हजारों विदेशी पेशेवरों पर पड़ सकता है।
H-1B वीजा प्रोग्राम के तहत अमेरिकी नियोक्ता विशेष कौशल वाले विदेशी पेशेवरों को नौकरी पर रख सकते हैं। टेक्सास में बड़ी संख्या में H-1B वीजा धारक कार्यरत हैं, जिनमें विश्वविद्यालयों, मेडिकल संस्थानों और टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े लोग शामिल हैं। इस रोक से इन क्षेत्रों में भर्ती और शोध कार्य प्रभावित हो सकते हैं।


