वेनेजुएला में तख्तापलट को अभी एक महीना भी नहीं बीता है कि अब अमेरिका ने कैरेबियन देश क्यूबा को निशाने पर ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा पर हमले की धमकी दी है, जिसके बाद वहां हालात बिगड़ गए हैं। युद्ध की आशंका से क्यूबा के पेट्रोल पंप और राशन दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं।
क्यूबा की अर्थव्यवस्था काफी हद तक वेनेजुएला पर निर्भर है, जो उसका सबसे बड़ा तेल सप्लायर है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि वेनेजुएला क्यूबा को तेल और आर्थिक मदद देना बंद कर देगा, तो वहां की सरकार अपने आप गिर जाएगी।
ट्रंप का अल्टीमेटम
3 जनवरी 2025 को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से ही ट्रंप लगातार क्यूबा को चेतावनी दे रहे हैं। इस धमकी ने कैरेबियन क्षेत्र में तनाव और अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है।


