कर्नाटक के कलबुर्गी में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक 28 वर्षीय महिला की उसके पति ने सड़क के बीचोंबीच गला काटकर हत्या कर दी। महिला सान्वी महाराष्ट्र की रहने वाली थी।
स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किए गए घटना के वीडियो ऑनलाइन प्रसारित हो रहे हैं। वीडियो में आरोपित अक्षय को महिला पर सरेराह हमला करते हुए दिखाया गया है।
यह घटना कलबुर्गी जिले के अफजलपुर तालुका के बल्लुरगी गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने अपनी पत्नी को कार में बिठाया, उसे सड़क पर उतरने के लिए मजबूर किया और उसका गला काट दिया।
वीडियो में चीखती सुनाई दे रही सान्वी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि अफजलपुर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित को पकड़ने का प्रयास जारी हैं।


