दुनिया भर में सक्रिय आतंकी संगठनों के बीच बढ़ते तालमेल की ओर इशारा करते हुए एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सीनियर कमांडर फैसल नदीम ने पहली बार सार्वजनिक रूप से हमास से संपर्क और उसके शीर्ष नेताओं से मुलाकात की बात स्वीकार की है।
इस कबूलनामे ने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल लश्कर और हमास के बीच यह सीधा संपर्क एक उभरते वैश्विक आतंकी नेटवर्क की ओर संकेत करता है।
सुरक्षा विश्लेषकों का कहना है कि इस तरह का तालमेल भविष्य में आतंकवादी गतिविधियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। दोनों संगठनों का सहयोग क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे को चुनौती देने वाला साबित हो सकता है।


