बुधवार सुबह 8:45 बजे महाराष्ट्र के बारामती में एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। इस हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय विमान में कुल 5-6 लोग मौजूद थे।
अजित पवार के निधन की खबर से महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश के राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर लोगों से मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था।”
अजित पवार लंबे समय से महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम चेहरा रहे हैं। सहकारिता आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले पवार ने राज्य की सत्ता को नया आकार दिया और जनता के बीच ‘दादा’ के नाम से लोकप्रिय हुए।


