बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे छात्रों को निकाला, हथियार तस्करी मामले में एक्शन

 बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पीजी हॉस्टल में अधिकारियों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी जांच की। पीजी टू हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे आधा दर्जन से अधिक छात्रों को हटाया गया।

वहीं, दर्जनभर से अधिक कमरों में ताला लगाया गया है। कई छात्र दूसरे कोर्स में नामांकन लेकर अनधिकृत रूप से रह रहे थे। डीएसडब्ल्यू प्रो.आलोक प्रताप सिंह ने कुलानुशासक प्रो.रविंद्र कुमार चौधरी, प्रो.ललन कुमार झा व विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष के साथ शुक्रवार को पीजी टू हॉस्टल की जांच की।

इस क्रम में अधिकारियों ने अनधिकृत रूप से रहने वाले छात्रों को हटाया गया। कुछ कमरों में सामान रखा गया था। गेट पर सूचना चस्पा की गई है कि हॉस्टल आवंटन का कागज लेकर ऑफिस में संपर्क करें। हॉस्टल की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी।

गर्ल्स हॉस्टल के भी कई कमरों में लगाया दूसरा ताला

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने गर्ल्स हॉस्टल की जांच की। कई कमरों में ताला जड़कर छात्राएं गायब थीं। ताला बंद पाए गए कमरों पर विश्वविद्यालय की ओर से भी ताला लगाया गया है।

जांच के क्रम में पाया गया कि कई कमरों में छात्राएं ताला बंद करके लंबे समय से गायब हैं। उन कमरों का ताला वीडियोग्राफी कराकर खुलवाया जाएगा। इसके लिए भी योजना तैयार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *