अफवाहों की बीच गुजरात में खड़ा कर दिया अवैध पेट्रोल पंप, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

 अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे ताबड़तोड़ हमलों के चलते गुजरात में पेट्रोल व डीजल की कमी की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इससे पेट्रोल पंपों पर तीन दिन वाहन चालकों की भारी भीड़ भी रही।

इस बीच दो लोगों ने मिलकर सूरत में एक टैंकर में अवैध पेट्रोल पंप खड़ा कर दिया। हाईवे पर चलने वाले ट्रक और बस आदि वाहनों को वे सस्ते डीजल के नाम पर बायोडीजल बेचते थे।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके मालिकों को वांटेड घोषित किया गया है। सूरत के अमरोली पुलिस थाना क्षेत्र में एक टैंकर में अवैध तरीके से पेट्रोल पंप बनाकर हाईवे पर सस्ते डीजल के नाम पर बायोडीजल की बिक्री की जा रही थी।v

पुलिस निरीक्षक जेजी कामलिया ने इस अवैध पेट्रोल पंप को सील कर दिया। पुलिस ने यहां काम कर रहे भरत केरासिया तथा महेश खीसडिया को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि भावनगर निवासी दिनेश कातरिया और अशोक कुवाड़िया ने मिलकर यह पेट्रोल पंप शुरू किया था। पुलिस ने इसे सील कर दो टैंकर, 800 लीटर बायोडीजल, डायरी समेत करीब 23 लाख का माल सामान जग्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *