बहरौला गांव में बनेगा अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, 124 एकड़ भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित

2.7kViews
1749 Shares

जिले के बहरौला गांव में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ग्राम पंचायत ने 124 एकड़ भूमि को 33 वर्ष की लीज पर खेल विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। पहले इस स्टेडियम को सौ एकड़ भूमि पर बनाने की योजना थी, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है।

स्टेडियम निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

फिजिबिलिटी रिपोर्ट में शामिल पहलू रिपोर्ट में स्टेडियम निर्माण की अनुमानित लागत, राजमार्ग से दूरी और तकनीकी संभावनाओं जैसे सभी पहलुओं का मूल्यांकन किया गया है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार हो।

घोषणा का पृष्ठभूमि छह जून को पलवल अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की मांग पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम की घोषणा की थी। इसके बाद से ही इस परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तेजी से काम शुरू किया गया।

स्थानीय लोगों का मानना है कि स्टेडियम बनने से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *