विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईए खन्ना में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रमेश कुमार को 5.20 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीआईए इंचार्ज नरपिंदरपाल सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मास्टर कॉलोनी, खन्ना (जिला लुधियाना) के निवासी की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ा है। उसका आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल रमेश कुमार ने उस पर जुआ और गैर-कानूनी लॉटरी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के झूठे आरोप लगाए और सीआईए इंचार्ज नरपिंदरपाल सिंह से मिलवाने के लिए दबाव बनाया।
शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते हुए हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


