विजय देवराकोंडा-रश्मिका मंदाना की फिल्म वीडी14 का टाइटल और रिलीज डेट घोषित, हॉलीवुड एक्टर बनेगा विलेन

3.0kViews
1253 Shares

साउथ सुपरस्टार विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म वीडी14 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म में एक हॉलीवुड एक्टर की एंट्री हुई है, जो विलेन के किरदार में विजय देवराकोंडा को टक्कर देगा।

क्या है फिल्म की कहानी? फिल्म राणबाली 1854 से 1878 के बीच ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में आए भयानक अकाल की कहानी पर आधारित है। यह वह दौर था जब लगभग 40 सालों में करीब 10 करोड़ लोगों की जान गई थी और अनुमानित तौर पर $45 ट्रिलियन की लूट हुई थी।

टीज़र से साफ होता है कि यह फिल्म एक गंभीर ऐतिहासिक घटना पर केंद्रित है। फिल्म इस नरसंहार को हिटलर के होलोकॉस्ट से भी बड़ा बताती है। कहानी भारतीय इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को पर्दे पर लाने की कोशिश करती है, जिसे अक्सर नजरअंदाज किया गया है।

फिल्म से जुड़ी खास बातें

  • विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी।
  • हॉलीवुड एक्टर का विलेन के रूप में शामिल होना फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास बना रहा है।
  • फिल्म का टाइटल राणबाली रखा गया है और रिलीज डेट भी तय कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *