उत्तर प्रदेश के उसावां थाना क्षेत्र के गूरा बरेला गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना हुई। गांव के जंगल में एक सांड़ ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना करीब एक बजे हुई जब सांड़ ने महिला पर हमला कर दिया। हमले के बाद सांड़ महिला के शव के ऊपर बैठ गया और लगभग एक घंटे तक वहां से हटने का नाम नहीं लिया। इस दौरान जो भी ग्रामीण उसके पास जाने की कोशिश करता, सांड़ उस पर हमला कर देता।
ग्रामीणों में दहशत, पुलिस को बुलाना पड़ा लगातार हमले की आशंका से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। डर के कारण कोई भी उसके नजदीक नहीं जा सका। अंततः ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मदद मांगी।
ग्रामीणों ने हटाया शव, बाद में पकड़ा गया सांड़ पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से महिला के शव को वहां से हटाया। इसके बाद सांड़ को भी पकड़ लिया गया।
गांव में इस घटना से भय और शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सांड़ का व्यवहार ऐसा था मानो किसी पुरानी दुश्मनी के चलते वह महिला पर हमला कर रहा हो।


