यूजीसी प्रविधानों के विरोध में बीएचयू छात्रों का शांति मार्च, पुलिस ने रोका

2.1kViews
1897 Shares

यूजीसी के नए प्रविधानों को सामान्य वर्ग विरोधी बताते हुए सवर्ण समाज के युवाओं और छात्रों ने रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सिंहद्वार से शांति मार्च निकाला।

मार्च को आगे बढ़ने से पहले ही लंका पुलिस और जिला प्रशासन ने प्रतिभागियों को हेरिटेज हॉस्पिटल के पास रोक दिया। इस दौरान छात्रों ने प्रशासनिक रवैये पर नाराजगी जताई।

बीएचयू से एलएलएम कर रहे छात्र मिहिर पांडे ने कहा कि, “हम लोग यूजीसी के विरोध में शांति मार्च निकालकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते थे, लेकिन जिला प्रशासन ने हमें अपनी बात रखने का अवसर भी नहीं दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *